विशेष

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक:मप्र सरकार के 3 मंत्री, संसदीय क्षेत्र के विधायक, भाजपा अध्यक्ष मौजूद

 

 

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नर्मदापुरम में भाजपा की बड़ी बैठक शुरू हुई। रात 8 बजे भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर कलस्टर बैठक शुरू हुई। जिसमें कलस्टर प्रभारी खेलमंत्री विश्वास सारंग चुनाव के अहम मुद्दों को लेकर चर्चा करने पहुंचे 

 

बैठक में मप्र सरकार के परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, संभाग प्रभारी पंकज जोशी, नर्मदापुरम विधायक डाक्टर सीताशरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी भी बैठक में शामिल। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर ये अहम बैठक रखी हुई है।

 

खबरें और भी हैं...